top of page

उदयपुर के पारस हॉस्पिटल में मुंबई की पुष्पा त्रिवेदी का हुआ सफल रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण; डॉ. आशीष सिंघल ने दिया नया जीवन

Writer: News Bureau
News Bureau
Sep 12
1 min read

Updated: Sep 23

डॉ. आशीष सिंघल मुंबई से आईं मरीज पुष्पा त्रिवेदी को अस्पताल से डिस्चार्ज के समय शुभकामनाएं देते हुए, पारस हॉस्पिटल उदयपुर
मुंबई से आईं पुष्पा त्रिवेदी को डिस्चार्ज के समय शुभकामनाएं देते डॉ. आशीष सिंघल — पारस हॉस्पिटल, उदयपुर

उदयपुर के पारस हॉस्पिटल के सीनियर ऑर्थोपेडिक और रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. आशीष सिंघल ने मुंबई से आईं मरीज पुष्पा त्रिवेदी का सफल दोनों घुटनों का (Bilateral) रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण कर उन्हें एक नया जीवन प्रदान किया है।


उदयपुर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (Robotic Knee Replacement) के बारे में पूरी जानकारी — किसे ज़रूरत है, सर्जरी कैसे होती है, रिकवरी और सामान्य प्रश्न — यहाँ पढ़ें।


लंबे समय से घुटनों के गंभीर दर्द से पीड़ित पुष्पा त्रिवेदी ने सफल ऑपरेशन के बाद डॉ. आशीष सिंघल और उनकी पूरी मेडिकल टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।

मरीज ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक और डॉक्टर साहब के अनुभव की वजह से अब वे बिना दर्द के एक सामान्य जीवन जी सकेंगी।


क्या कहा डॉक्टर ने

इस सफलता पर जानकारी देते हुए डॉ. आशीष सिंघल ने बताया कि उदयपुर अब चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा, "अब उदयपुर में देश के अलग-अलग राज्यों से मरीज अपने घुटनों के रिप्लेसमेंट और बेहतर इलाज के लिए आ रहे हैं। पारस हॉस्पिटल में उपलब्ध विश्वस्तरीय रोबोटिक तकनीक और हमारी टीम के प्रयास मरीजों को जल्द स्वस्थ करने और बेहतर परिणाम देने में पूरी तरह सक्षम हैं।"

इस सफल सर्जरी ने एक बार फिर साबित किया है कि उदयपुर में अब देश के कोने-कोने से आने वाले मरीजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।

Comments


bottom of page